Uncategorized

जामताड़ा में जल्द खुलेगा साइबर थाना : एसपी

NEWSWING

Jamtara, 14 November : मंगलवार को एसपी डॉ जया रॉय ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. मौके पर उन्होंने सभी थाना के प्रभारियों से एक-एक कर लंबित मामलों की जानकारी ली. लंबित कांड यूडी केस, डकैती, अपहरण, चोरी सहित अन्य मामलों के अनुसंधान के विषय में पूछताछ की. एसपी ने कहा कि जितने भी लंबित मामले हैं उनका अनुसंधान अविलंब करें. मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की कोई कोताही बदार्शत नहीं की जायेगी.

जिले से साइबर क्राइम को जड़ से मिटाना है

पुलिस अधीक्षक डॉ जया रॉय ने कहा कि जिला में साइबर थाना बनाया जायेगा. जिसकी तैयारी करीब–करीब पूरी हो चुकी है. आप लोग अपने सूत्र और कंप्यूटर जानकारी को मजबूत करें. क्योंकि साइबर थाना खुलने के बाद आप लोगों को साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने में आपका सूत्र और कंप्यूटर बहुत ही मद्दगार साबित होगा. कहा कि जिले से साइबर क्राइम को जड़ से मिटाना है. जिसके लिए आप लोग पूरी तरह तैयार रहें. कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें. एसपी ने कहा कि आपका सूचनातंत्र जितना मजबूत होगा जिले से उतनी ही जल्दी साइबर क्राइम का खात्मा होगा.

बॉर्डर थाना क्षेत्र के प्रभारी रहें एलर्ट

एसपी ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र के थाना प्रभारी खास एलर्ट रहें. क्योंकि बॉर्डर पार के अपराधी हमारे जिला में प्रवेश कर किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं. इस लिए हर आने जाने वाले पर नजर रखें. अगर किसी पर शक होता है तो उसे हिरासत में लेकर  पूछताछ करें.

अवैध खनन पर नपेगें थानेदार

एसपी डॉ जया रॉय ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध खनन नहीं होनी चाहिए. अगर अवैध खनन हुआ तो संबंधित थाना के थाना प्रभारी के उपर कर्रवाई की जायेगी.

ये थे मौजूद

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, प्रशिक्षु डीएसपी नेहा वाला, पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी मंगल कुजूर, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button