National

दो लड़कियों के लिए उनका शौक बना मुसीबत, सेल्फी के चक्कर में बीच नदी में फंसीं

Chhindwara. शौक कभी कभी मुसीबत बन जाता है. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो लड़कियों का सेल्फी प्रेम उनके लिए मुसीबत बग गया. दरअसल, छिंदवाड़ा जिले के बेलखेड़ी गांव की पेंच नदी में अचानक आए बहाव में दो लड़कियां फंस गईं. ये दोनों लड़कियां सेल्फी लेने के लिए बीच नदी में पहुंच गईं थीं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

पिकनिक मनाने गईं थी लड़कियां
10 से 12 लड़कियों का एक समूह गुरुवार को पेंच नदी में पिकनिक मनाने गया था. इस दौरान दो लड़कियां बीच नदी में सेल्फी लेने के लिए पहुंच गईं. नदी के बीचों बीच जाकर पत्थर पर बैठकर सेल्फी लेते समय अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और दोनों युवतियां नदी में फंस गईं.

मदद के लिए आई पुलिस
जब दोनों लड़कियां पानी में फंस तो आनन-फानन में पुलिस को फोन लगाकर नदी में फंसे होने के सूचना दी गई. नदी में फंसता देख पिकनिक मनाने गईं अन्य युवतियों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी. सूचना पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन लोग मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

इस दौरान एक ओर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण और पुलिस जवानों ने जांबाजी का परिचय देते हुए उफनती नदी में ग्रामीणों की सहायता से चैन बनाकर दोनों युवतियों को बचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button