JharkhandRanchi

सरना आदिवासी धर्मकोड प्रस्ताव पारित होने की खुशी में आदिवासी संगठनों ने मनाया जश्न

Ranchi : सरना आदिवासी धर्मकोड पारित होने की खुशी में आदिवासी संगठनों ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर जम कर जश्न बनाया. संगठनों ने जुलूस निकाला और खूब आतिशबाजी की. सुरक्षा व्यवस्था को नजर में रखते हुए सभी तरह के इंतजाम किये गये थे और भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था.

इसे भी पढ़ें: जहां राजनीतिक दल के लोग बैठते हैं, वहां राजनीति न हो, यह कैसे संभव है : मुख्यमंत्री

प्रशासन ने कर रखी थी पूरी तैयारी

हज़ारों की संख्या में आये लोगों ने जम कर नारेबाजी की और मौजूदा सरकार की जम कर तारीफ की. जुलूस में शामिल को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी. एसएसपी सुरेंद्र झा ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया था कि हर प्रकार की समस्या को सुलझाने के लिए सभी लोगों को तैयार रहना होगा. जुलूस में शामिल लोग उत्तेजित हो कर कुछ गलत गतिविधि करते हैं तो उससे भी निपटने के लिए बंदोबस्त किया गया था.

सभी लोग कोरोना को नजर में रखते हुए मास्क पहन कर इस जुलूस में शामिल हुए और जश्न मनाया. सुरक्षा व्यवस्था को सीसीटीवी के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा था और सभी चौक चौराहों पर जाम न लगे इसके लिए आवागमन को सुचारू रूप से चालू रखा गया था. हालांकि जुलूस के कारण आम जनता को जाम का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस ने जल्द ही जाम की समस्या को सुलझा लिया.

इसे भी पढ़ें:विधानसभा सत्र के पहले तक थी आंदोलन की तैयारी, सरना आदिवासी धर्मकोड प्रस्ताव पारित होने के बाद सरना संगठनों ने मनाया जश्न

Related Articles

Back to top button