Uncategorized

इमाम हुसैन की याद में मस्जिद जाफरिया में हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप का आयेाजन, 40 लोगों ने किया रक्तदान

Ranchi  : 27 अप्रेल 2018 को हज़रत इमाम हुसैन की याद में मस्जिद जाफरिया रांची में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. मस्जिद और मंदिर की चहारदीवारी ही लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है,  लेकिन खून का कोई धर्म या मज़हब नहीं होता और यही लाल रंग इंसान की रगों में बहता है. आज भले ही लोग खुद को अलग-अलग सम्प्रदाय में बांट दें, लेकिन जब खून की ज़रूरत होती है तो मजहब सरहद नहीं बनता और लोग किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का खून लेने में परहेज नहीं करते.  

इसे भी पढ़ें – रिम्स का कैथलैब खराब, लोगों को दी जा रही सलाह- पैसे का मोह छोड़िये, जान बचानी है तो जाइये दूसरे अस्पताल

खून की कमी शहर के लिए चिंता का विषय  

ब्लड बैंक में खून की कमी शहर के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. रांची शहर में पूरे राज्य से लोग इलाज करने आते हैं. जिसे देखते हुए  रांची के धार्मिक स्थल भी ब्लड बैंकों में अपनी भागीदारी देने के लिए अागे आ रहे हैं. इस दिशा में रांची की  मस्जिद जाफरिया ने पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया. जहां लोगों ने धर्म और जाति सबको भूल कर सिर्फ इंसानियत के लिए अपना खून दान  किया. ब्लड डोनेशन केंप का आयोजन अंजुमन जाफरिया रांची के द्वारा किया गया था  जिसकी  देखरेख धर्मगुरु मौलाना सैय्यद तहजीब उल हसन रिजवी एवं डॉ शमीम हैदर ने किया. मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने कैंप में लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि ब्लड डोनेशन करने से समाज को फायदा तो इससे पहुंचता ही है,  यह विभिन्न प्रकार के रोगों को होने से रोकता भी है. मौलाना ने रक्तदान करने वालों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आप कई लोगों की जान बचा सकते हैं. यदि आप खुद की इच्छा से एक बार भी रक्तदान करते हैं,  तो जानकारों के अनुसार जाने अनजाने में आप तीन लोगों की जान बचाते हैं. यदि आप साल में करीब 30 बार तो रक्तदान कर ही सकते हैं. ऐसे में आप जाने अनजाने करीब 90 लोगों की जान बचा लेते हैं. इसलिए कहा गया है रक्तदान महादान.

इसे भी पढ़ें – बढ़ गया बिजली का टैरिफ, शहर में प्रति यूनिट 3 रु. के बदले 5.50 रु. व गांव में 1.25 रु की जगह 4.40 रु प्रति यूनिट देना होगा, इंडस्ट्री का बिजली दर नहीं बढ़ा

40 लोगों ने रक्तदान किया 

blood

कैंप में 40 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान केंप में महिलाओं ने भी रक्तदान में बढ चढ कर भाग लिया. रक्तदान करने वालों में लियाकत फातिमा, आसरा सुल्ताना , मोहम्मद गयासुद्दीन, सैय्यद जावेद बाकर, सैयद अमूद अब्बास, सैयद युसूफ, कासिम अली,  सैयद समर अली, सैयद असगर इमाम ,सैयद अबशार अली, वसीम हैदर, सैयद हसनैन जैदी, सैयद नदीम रजा, सैयद कमर अली, सैयद नासिर जैदी, सैयद हासिर ज़ैदी,  सैयद नासिर रजा, सैयद नदीम हुसैन रिजवी, सैयद एजाज  हाजी मुख्तार अहमद सचिव अंजुमन इस्लामिया रांची,मंजर इमाम ,सैयद जोहेर बाकर, सैयद अली हसन फातमी,  जमील हसन,  सैयद जीशान मेहंदी, सैयद  हसन, मोहम्मद शमशेर, समेत कई लोगो ने रक्तदान किया. मौके पर रिम्स ब्लड बैंक के अखिलेश,  डॉक्टर राजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा,  सैयद अली हसन फातमी,  मेहंदी इमाम,  फराज अहमद,  ता इमाम रिजवी, शब्बीर अहमद, रमज़ान कुरैशी, हाजी नवाब, हाजी इबरार समेत कई लोग मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button