Uncategorized

कश्मीर में मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, वायुसेना का गरुड़ कमांडो शहीद

News Wing

Srinagar, 18 November : उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आज एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इस दौरान वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया. यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद जिले के हाजिन इलाके में चंदरगीर गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई.

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यहां कहा, ‘‘हाजिन में जारी मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया और एक सैनिक घायल हो गया. गरुड़ कमांडो बल वायुसेना की विशेष बल इकाई है.  कालिया ने कहा कि अभियान जारी है और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button