Uncategorized

तिरूवनंतपुरमः तूफान में लापता मछुआरों की तलाश फिर शुरू

News Wing
Thiruvananthapuram, 01 December:
केरल में बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण लापता हुए कुछ मछुआरों की तलाश शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू की गयी. इस काम के लिए नौसेना ने गोताखोरों के साथ एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) और डोर्नियर तैनात किए हैं. दक्षिण केरल में ‘ओखी’ चक्रवात के कारण आयी बारिश से कल तटीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गयी थी। राज्य सरकार ने सरकारी तंत्र को हाई अलर्ट कर दिया है.

गोताखोरों के साथ एक एएलएच और डोर्नियर तैनात

बता दें कि राज्य सरकार ने संकट में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए नौसेना, तट रक्षक तथा वायुसेना से सहायता मांगी थी. नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने बताया कि नौसेना ने शुक्रवार को गोताखोरों के साथ एक एएलएच और डोर्नियर तैनात किया है. नौसेना ने कल इस तलाश अभियान के लिए एक ‘सी किंग हेलीकाप्टर’ भेजा था. जब यह खबर आयी कि समुद्र में गए कई मछुआरे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं, तो नौसेना ने दक्षिण केरल के तटों पर कल पांच जहाज भेजे थे. लक्षद्वीप को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत सामग्रियों के साथ दो जहाज तैयार हैं.

मछुवारों का दावा कि कई पलटी नावों को देखा

पुलिस ने बताया कि उनके पास इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि कुल कितने मछुआरे लापता हैं क्योंकि तमिलनाडु के कोलाचेल सहित विभिन्न तटों पर कुछ मछुआरे पहुंचे हैं. किसी तरह बच कर शुक्रवार तड़के वापस आए कुछ मछुआरों ने दावा किया है कि उन्होंने कई पलटी हुई नावों को देखा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button