National

#TN_welcomes_XiJinping: नेताओं को अक्सर करना चाहिए दौरा, ताकि साफ सुथरा रहे राज्य- मद्रास HC  

Chennai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता से पहले चेन्नई और निकटवर्ती मल्लमपुरम में जोर शोर से सफाई अभियान चर रहा है.

इसी का जिक्र करते हुए मद्रास हाइकोर्ट ने अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि नेताओं को तमिलनाडु का दौरा अक्सर करना चाहिए, ताकि राज्य साफ-सुथरा बना रहे.

इसे भी पढ़ें- #TN_welcomes_XiJinping : आज भारत पहुंचेंगे चीन के राष्ट्रपति, महाबलीपुरम में पीएम मोदी से वार्ता

जब बड़े नेता आते हैं, सरकार तभी ऐसे कदम उठाती है

न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति सी सरवनन की अवकाश पीठ ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की.

पीठ ने कहा कि अब मल्लमपुरम बहुत साफ हो गया है. जब बड़े नेता आते हैं, सरकार तभी ऐसे कदम उठाती है. यदि तमिलनाडु को साफ-सुथरा बनाना है तो ऐसे नेताओं को अक्सर दौरे करते रहने होंगे.

इसे भी पढ़ें- गुजरात: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के दो मामले दर्ज, मजिस्ट्रेट अदालतों में होंगे पेश

महाबलीपुरम में PM मोदी चीन के राष्ट्रपति से करेंगे वार्ता

मोदी और शी की शुक्रवार को यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर मल्लमपुरम में बैठक होनी है. इसके मद्देनजर चेन्नई और मल्लमपुरम में युद्ध स्तर पर सफाई और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. इसी का जिक्र करते हुए न्यायाधीशों ने यह टिप्पणी की.

नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच होने वाली ये इन्फॉर्मल बैठक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हो रही है. चीनी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खास तैयारियां की गयी है.

वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. महाबलीपुरम में 10 हजार जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है.

गौरतलब है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चीन के राष्ट्रपति का भारत आगमन हो रहा है. इस दौरान जहां आतंकवाद के अलावे कई मसलों पर दोनों देशों के बीच बातचीत होगी.

Related Articles

Back to top button