Uncategorized

J&K: बीजेपी विधायक की पत्रकारों को धमकी, कहा- खींचे अपनी एक लाइन

Shrinagar: जम्मू-कश्मीर मसले को लेकर नेताओं के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहे. कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के बयान पर मचे बवाल के बाद बीजेपी विधायक चौधरी लाल सिंह के बयान पर विवाद बढ़ता दिख रहा है. दरअसल, कश्मीर में राईजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, वही पत्रकारों को चेतावनी देकर बीजेपी विधायक सुर्खियों में हैं. और पूरे मसले पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने लाल सिंह के बयान पर बीजेपी को घेरा है.

इसे भी पढ़ेंः“महिला सिपाही पिंकी का यौन शोषण करने वाले आरोपी को एसपी जया रॉय ने बचाया, बर्खास्त करें”

दरअसल, कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्री रहे लाल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर के पत्रकारों ने गलत माहौल पैदा कर दिया था उधर. उन्हें इससे दूर रहना चाहिए और एक सीमा खींचनी चाहिए. लाल सिंह ने कहा, ‘वैसे रहना जैसे शुजात बुखारी के साथ हुआ है? इसीलिए अपने आपको संभालें, और एक लाइन खींचे ताकि यह भाईचारा न टूटे और यह बना रहे.‘

बता दें कि, भाजपा विधायक लाल सिंह कठुआ गैंगरेप मामले में आरोपियों का पक्ष लेने के कारण चर्चा में आए थे. और इसे लेकर उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इधर लाल सिंह के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा. बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रिय पत्रकारों आपके सहयोगियों को बीजेपी के विधायक से धमकी मिली है. ऐसा लगता है कि शुजात की मौत अब गुंड्डों के लिए पत्रकारों के खिलाफ एक हथियार बन गया है.‘

hfh

बता दें कि कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार संपादक शुजात बुखारी की 14 जून को श्रीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह प्रेस कॉलोनी स्थ‍ित अपने दफ्तर से एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान उनके दो गार्ड्स भी मारे गये थे. संपादक बुखारी की हत्या की कड़ी निंदा की गई थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button