
Subhash Shekhar
Ranchi : झारखंड लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहा है. संगठन में कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्होंने समाज और प्रशासन की नाक में दम कर दिया है. जी हां, हम महिला नक्सलियों की बात कर रहे हैं. इन महिलाओं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देकर सभी को अवाक कर दिया है. हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में जितनी भूमिका पुरुष नक्सलियों की हैं, वहीं उससे भी बड़ी भूमिका महिला नक्सली सदस्यों की होती है. इन महिला नक्सलियों में कोई बड़े नक्सल दस्ते के सदस्यों की पत्नी हैं, तो कोई बहन या रिश्तेदार है. झारखंड पुलिस की फाइल में ऐसी ही कई महिला नक्सली मोस्टड वांटेड हैं, जिन पर 25 लाख रुपये तक का इनाम रखा गया है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: नौडीहा मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली का इलाज शुरू, डॉक्टर्स ने बताया खतरे से बाहर
इसे भी पढ़ें –पानी में गला 32 करोड़ रुपये का सरकारी नमक, लोग मवेशियों को भी खिलाने को तैयार नहीं, सप्लाई करने वाले हो गये मालामाल
इसे भी पढ़ें –रघुवर सरकार ने सीएम के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल के ससुर को बनाया फार्मेसी काउंसिल का अध्यक्ष, वाइफ पहले से हैं कानूनी सलाहकार
युद्ध कला, हथियार चलाने में माहिर हैं महिला नक्सली
ये महिला नक्सली बीहड़ जंगलों के बीच हर मौसम में विपरीत परिस्थितियों में पुरुष नक्सलियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है. यह अन्य नक्सली सदस्यों की तरह हर तरह की युद्ध कला, हथियार, अत्याधुनिक बंदूक, राइफल चलाने में माहिर होती है. आइये जानते हैं ऐसी ही 10 प्रमुख महिला नक्सलियों के बारे में…
1. जया गिरिडीह जिले के पीरटांड़ की रहने वाली हैं. यह सक्रिय नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग की पत्नी हैं और सीपीआई माओवादी की सक्रिय सब एरिया कमेटी की सदस्य है. पुलिस ने इस पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है.
2. गिरिडीह जिले के दिवानडीह गांव की सीपीआई माओवादी की सब एरिया कमेटी सदस्य करुणा पर भी 25 लाख रुपये का इनाम है. करुणा नक्सली सदस्य अनल की बहन है.
3. सीपीआई माओवादी में सब एरिया कमेटी की बैदुगुला अरूणा लोगों के बीच जया, पदमा, माधवक्काक के नामों से भी जानी जाती हैं. इन पर पुलिस ने 25 लाख इनाम रखा है. वह तेलांगना के वारंगल जिले से ताल्लुकक रखती है. बैदुगुला झारखंड के बुढ़ा पहाड़, गुमला और लातेहार जिलों में नये नक्सली संगठनों को ट्रेनिंग देती है और महिला संगठन तैयार करती हैं. उनके पति ओंगनु सत्वादजी भी बुरियार, सुधाकर और सुधाकरण जैसे नामों से चर्चित हैं.
4. आंध्र प्रदेश के ईस्टऔ गोदावरी जिले की भवानी पर झारखंड पुलिस ने 10 लाख इनाम रखा है. वह सीपीआई माओवादी संगठन की जोनल कमेटी मेंबर हैं. भवानी झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है और सुजाता, श्यासमला और पूनम नाम से भी जानी जाती है.
5. लोहरदगा जिले के बगरु थाना क्षेत्र की महिला नक्सली तारा बिराजिया पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख रुपये इनाम रखा था. वह सीपीआई माओवादी की सब जोनल सदस्य है. इस महिला नक्साली को लोहरदगा की पुलिस ने एक फरवरी 2017 को गिरफ्तार कर लिया.
6. दुमका जिले के काठीकुंठ ब्लॉक की पीसी दी अपने इलाके की सक्रिय सीपीआई माओवादी सब जोनल मेंबर है, झारखंड पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा है.
7. खूंटी जिले में सीपीआई माओवादी की एरिया कमांडर सोनिया मुंडा पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये इनाम रखा था. उन्होंने 04 अक्टूबर 2016 को झारखंड पुलिस मुख्यालय में सरेंडर कर दिया.
8. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका ब्लॉक की कौशल्या उस इलाके में सीपीआई माओवादी संगठन में एरिया कमांडर थी. 2 लाख के इस इनामी नक्सली को सरायकेला-खरसावां की पुलिस ने 12 फरवरी 2017 को अरेस्ट किया.
9. दुमका की पुतुल कुमारी सीपीआई माओवादी की एलजीएस रैंक की महिला नक्सली है. पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा है.
10. बोकारो की सुनिता सीपीआई माओवादी संगठन की एलजीएस दस्ते की है. सुनिता अपने इलाके में कौशल्या, प्रतिमा और रामा के नाम से भी जानी जाती है. पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




