Uncategorized

पाक ने किया क्रूर मजाक, मुलाकात एक नाटक : दलबीर कौर (सरबजीत सिंह की बहन)

Chandigarh :  लाहौर जेल में 2013 में मारे गये बहुचर्चित भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने जाधव की मां-पत्नी से मुलाकात को पाकिस्तान का नाटक बताया. उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी और मां से मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार के आरपार बिठाकर पाकिस्तान ने क्रूर मजाक किया. कौर ने कहा कि मुलाकात में इंसानियत का ध्यान नहीं रखा गया. उन्होंने कहा, जब इतनी कड़ी सुरक्षा थी और करीबी परिजनों के बीच शीशे की दीवार थी, तो इसका क्या मतलब रहा. पाकिस्तान में चार साल पहले अपने भाई को खो चुकी कौर ने कहा कि वह समझ सकती हैं कि जाधव का परिवार क्या सोच कर वहां गया होगा.

इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं

उन्होंने कहा कि जाधव या उनका परिवार समझा रहे होंगे कि वे मुलाकात करने जा रहे लेकिन असल में इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं रहा. उनका परिवार उन्हें गले लगाना चाहता होगा, उनसे बेरोकटोक बात करना चाहता होगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया. ऐसी मुलाकात से उनको क्या तसल्ली मिली होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मुलाकात को मानवीय आधार पर दी गयी इजाजत के तौर पर पेश किया, लेकिन उन्हें परिवार को जाधव से निर्बाध मिलने देना चाहिए था. दलबीर ने कहा “लेकिन, हमें पता है कि उनके पास इंसानियत नहीं है. उन्होंने जाधव के परिवार और हमारे देश के लोगों से क्रूर मजाक किया. उन्होंने मुलाकात के नाम पर नाटक रचा, इसे मैं बस ढकोसला कह सकती हूं.’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button