Uncategorized

डीआइजी प्रभात कुमार को वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड

Ranchi: भारत सरकार ने इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य कैडर के आइपीएस प्रभात कुमार को वीरता के लिए गैलेंट्री अवार्ड देने का फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. प्रभात कुमार अभी बोकारो रेंज के डीआइजी हैं. इसके साथ ही स्पेशल ब्रांच के एसपी अालोक,  जैप-तीन के अऱमोरर दारोगा रमेश भगत, पलामू जिला बल के एएसआइ मंतुष्ट महतो, जैप-छह के हवलदार बिनोद कुमार जायसवाल, आइआरबी-तीन के हवलदार रामलाल राम, जैप-एक के हवलदार संजय थापा, गढ़वा जिला बल के हवलदार धनेश सिंह व राजेश्वर प्रसाद और हवलदार अब्दुल खैर को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का मेरिटोरियस सर्विस मेडल दिया गया है. डीआइजी शंभू ठाकुर और पुलिस एकेडमी हजारीबाग के दारोगा संजय कुमार राणा को डिस्टींग्यूश सर्विस मेडल दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें : चाईबासा ट्रेजरी मामला : लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र को पांच-पांच साल की सजा

इसे भी पढ़ें : सीआइडी ने कोर्ट को झूठ कहा है कि इंस्पेक्टर हरीश पाठक ने  NHRC को क्या बयान दिया, जानकारी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button