Uncategorized

मुख्यमंत्री आवास में सरहुल मिलन

रांची : स्थानीय नीति और अन्य मुद्दों पर आदिवासी संगठनों की राय जानने के मकसद से मुख्यमंत्री आवास में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास मांदर की थाप पर खूब झूमे। आदिवासी संगठन के मुखिया के साथ घंटों बात की। इस बीच उन्होंने कहा कि राज्य की स्थानीय नीति बहुत जल्द तैयार कर ली जायेगी। हो सके तो इस महीने के अंत तक नीति को अंतिम रूप दे दिया जायेगा।

इधर, संयुक्त सदान संघर्ष मोर्चा ने समारोह में आमंत्रित नहीं किये जाने पर रोष प्रकट किया है। वहीं नीति पर चर्चा करने के लिए सात अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है। इसमें राज्य की स्थानीय नीति पर सभी दलों की राय ली जायेगी। इसी दिन सर्वदलीय बैठक से पहले मुख्यमंत्री राज्य‍ के बुद्धिजीवियों के अलावा हिन्दी और अंग्रेजी अखबार के संपादकों से भी स्थाीनीयता के मुद्दे पर रायशुमारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button