National

प्‍लेन को हाईजैक करने की धमकी, देश भर के एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी

New Delhi : मुंबई एयरलाइंस के ऑपरेशन सेंटर पर फोन कर धमकी दी गयी कि भारतीय कैरियर की एक फ्लाइट को हाइजैक कर लिया जायेगा. फोन करने वाले ने बोला कि फिर उसे पाकिस्‍तान ले जाया जायेगा. फोन आने के बाद देश के सभी एयरपोर्टों को अर्ल्‍ट कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही एयरपोर्ट पर आने वालों लोगों की सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी गयी है. साथ ही कार पार्किंग में आने वाली सभी गाडियों की भी जांच की जा रही है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान के खिलाफ भड़के आक्रोश के बीच फोन कर धमकी देने की बात सामने आयी है.

यात्रियों, स्टाफर, सामान, कैटरिंग आदि की कड़ी जांच की जाए

शनिवार को मुंबई के एयापोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल में एक धमकी भरा फोन आया. फोन करने वाले ने बोला कि प्‍लेन हाइजैक कर पाकिस्‍तान ले जाया जायेगा. पुलवामा हमले के बाद जम्‍मू समेत देश के सभी एयरपोर्टों की सुरक्षा काफी चाक-चौबंद हैं. इसके बाद भी फोन आने के बाद टयूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍यॉरिटी (BCAS) ने सभी एयरपोर्टों और एयरलाइन ऑपरेटरों को अर्ल्‍ट कर दिया है. BCAS  ने कहा कि यात्रियों, स्टाफर, सामान, कैटरिंग आदि की कड़ी जांच की जाए. एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर अचानक की जाने वाली जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है, जिसमें क्विक रिऐक्शन टीमों (QRT) की तैनाती शामिल है. चर्चा यह भी है कि किसी शरारती तत्‍वों ने ऐसा किया है. लेकिन सुरक्षा के अधिकारी इसे हल्‍के में लेना नहीं चाहते हैं.

इसे भी पढ़ेंः भारत-पाक विश्व कप मैच पर सरकार के फैसले का सम्मान करेंगे : कोहली

Related Articles

Back to top button