Uncategorized

तेल अवीव में निर्माणाधीन गराज के मलबे से चौथा शव मिला

जेरूसलम: इजरायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव में सोमवार को एक बहुमंजिला भूमिगत कार पार्किं ग के मलबे से चौथे शव को बाहर निकाला गया। यह बहुमंजिला पार्किं ग सोमवार को ढह गया था। एक सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बचाव दल का मानना है कि तीन अन्य लापता निर्माण श्रमिक मलबे के नीचे फंसे हैं। उन्होंने कहा, “प्रयास जारी है।”

स्थानीय मीडिया के अनुसार, लापता श्रमिकों में इजरायल के फिलिस्तीनी नागरिक और वेस्ट बैंक के फिलीस्तीनी निवासी हैं।

सोमवार दोपहर पार्किं ग गराज ढहने की घटना के बाद से सैकड़ों अग्निशमन कर्मी, सैनिक, पुलिस अधिकारी, और चिकित्साकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

इस घटना में कम से कम 23 निर्माण श्रमिक घायल हो गए। यह गराज निर्माण के दौरान ढहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button