News Wing
Ranchi, 23 August: अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क शुल्क के नेतृत्व में अभाविप के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन महामहिम को सौंपा. अभाविप ने मांग की है का राज्य के पांचो विश्वविद्यालय में एक ही पद्धति से छात्रसंघ चुनाव कराया जाये. विश्वद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर घोषित करने के विश्वद्यालय को निर्देशित किया जाये और विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष को एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया जाये.
एक साथ हो कॉलेज और विश्वविद्यालय का चुनाव
अभाविप ने यह भी मांग की है कि छात्र संघ चुनाव में एक साथ कॉलेज यूनियन एवं विश्वविद्यालय यूनियन का चुनाव करवाया जायें और छात्रों को एक साथ दोनों पैनल विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय यूनियन के मतदान का एक मतदान पत्र दिया जाए. यानि कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का चुनाव एक साथ कराया जाए. इससे विश्वविद्यालय का अव्यय रुकेगा एवं कक्षाएं कम प्रभावित होगी.




