Uncategorized

ACB के ASP आनंद जोसेफ तिग्गा की सड़क हादसे में मौत

रांची: एंटी करप्शन ब्युरो (ACB) के एक काबिल अफसर आनंद जोसेफ तिग्गा की आज एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग के साथ साथ प्रशासनिक अमला मर्माहत है। आनंद जोसेफ एसीबी में अवर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे और कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच भी कर रहे थे। इस घटना में वाहन चालक के अलावा तिग्गा के अंगरक्षकों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तिग्गा एक अभियान में पलामू जा रहे थे, इसी क्रम में कुडू मोड़ क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसके तुरंत बाद लोहरदगा लातेहार सीमा पर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद रांची भेजा गया था। रांची के मेडिका अस्प्ताल में तिग्गा को बचाने की कोशिश की गयी लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बह जाने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती गयी। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आनंद जोसेफ तिग्गा की मौत की खबर के बाद वरीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button