Uncategorized

ड्वेन ने मैकडोरमैंड से कहा- चलो शादी कर लेते हैं

Los Angeles : गोल्डन ग्लोब अवार्ड के दौरान अपनी बेटी सिमोन ग्रेसिया जॉनसन के साथ फ्रांसिस मैकडोरमैंड के व्यवहार को देखने के बाद ड्वेन जॉनसन ने अभिनेत्री से कहा कि चलो हम तुम शादी कर लेते हैं. सिमोन जनवरी में हुए गोल्डेन ग्लोब अवार्ड की एम्बेसडर थीं. उनका काम मंच पर सम्मान प्राप्त करने के बाद नीचे उतर रहे कलाकारों को उनकी जगह तक पहुंचाना था.

इसे भी पढ़ें: चंबल की डकैत बनेंगी भूमि पेडनेकर, जारी हुआ First Look

बहुत सुन्दर भावना से जॉनसन ने मेरी बेटी का हाथ चूमा: मैकडोरमैंड

जॉनसन ने‘ द एलेन डेजेनेरे’ शो के दौरान एलेन से कहा कि  थ्रीन बिलबोर्ड्स आऊट साइड एब्बिंग, मिसौरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने के बाद मैकडोरमैंड ने सिमोन से हाथ मिलाया. ड्वेन ने कहा कि  किसी ने ऐसा नहीं किया. लेकिन उसे मेरी 16 साल की बेटी के साथ ऐसा करने का ख्याल रहा. उन्होंने अपना वक्तव्य खत्म किया, और वहां से जाने से फ्रांसिस ने सिमोन का हाथ पकड़ा. उनके एक हाथ में ग्लोब था और दूसरे हाथ में सिमोन का हाथ. उन्होंने सिमोन का हाथ चूम लिया. वह देखकर मेरा दिल खुश हो गया. अभिनेता ने कहा कि यह बहुत सुन्दर भावना थी.

इसे भी पढ़ें:  सबके दिलों पर राज करने वाली परवीन बॉबी ‘टाइम’ मैगजीन के कवर पर छपने वाली बॉलीवुड की पहली हस्ती थी

मैकडोरमैंड ​​​​​​​ की  गर्लफ्रेंड तीसरी बार बनने वाली है मां

मैं तभी से उन्हें फोन करके कहना चाहता था, लेकिन, अब जब मैं यहां हूं, एलेन मैं कहना चाहता हूं कि फ्रांसिस पर मेरा‘ क्रश’ है. ड्वेन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फ्रांसिस हम एक- दूसरे का फोन नंबर लेने वाले हैं. यह सिर्फ हम दोनों के बीच की बात है. मुझे मालूम है, और कोई नहीं देख रहा है, हम दोनों शादी करने वाले हैं. अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन हाशिआन तीसरी बार माता- पिता बनने वाले हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button