Uncategorized

फ्रांस जीत का प्रबल दावेदार पर हम बनेंगे चैम्पियन : रोनाल्डो

पेरिस: यूरोप के सर्वोच्च फुटबाल टूर्नामेंट यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 के फाइनल में प्रवेश कर चुके पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि यूरो-2016 के फाइनल में भले फ्रांस को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा हो, लेकिन पुर्तगाल ही उलटफेर कर चैम्पियन बनेगी। रविवार को मेजबान टीम फ्रांस का सामना टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पुर्तगाल से होगा।

यूरो-2016 की आधिकारिक वेबसाइट ने रोनाल्डो के हवाले से कहा, “फाइनल में फ्रांसीसी दर्शकों के लिए उनकी टीम पसंदीदा होगी, लेकिन मेरा मानना है कि हमारी टीम ही विजेता बनेगी।”

पुर्तगाल 2004 में यूरो कप का खिताब जीतने से चूक गया था। तब फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल को ग्रीस के हाथों 0-1 हार का सामना करना पड़ा था। रोनाल्डो उस वक्त केवस 19 साल के थे और टीम का हिस्सा थे।

रोनाल्डो का कहना है कि वह ऐसे अवसर को फिर से नहीं गवाएंगे। उन्होंने कहा, “यह काफी मायने रखता है। राष्ट्रीय टीम के साथ इस खिताब को जीतने का सपना हमेशा से देखता आया हूं।”

पुर्तगाल ने सेमीफाइनल मुकाबले में वेल्स की टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि फ्रांस विश्व चैम्पियन जर्मनी को मात देकर फाइनल में पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button