Uncategorized

बिहार में नौका पलटने से 3 मरे

जमुई: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गरही डैम में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत कसियाटांड़ गांव के करीब 15 लोग एक नाव पर सवार होकर बाराटांड़ स्थित कर्बला में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान गरही डैम के बीच में नौका पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक तीन लोगों का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पांच से छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए। लापता लोगों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।

घटनास्थल पर जिले के जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button