
Hazaribagh : हजारीबाग जिले में चक्रवाती तूफान यास का असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी कई जगहों पर बाधित होने की खबर है. कई प्रखंडो में जलजमाव व पेड़ गिरने की भी खबर मिल रही है.
शहर के विभिन्न वार्डों में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. ओकनी,न्यू एरिया,शिवपुरी,पगमल समेत कई जगहों में सड़को पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है. लगातार हो रही बारिश से हजारीबाग़ जिले के दारू प्रखंड के हुटपा में बुधवार को एनएच किनारे एक पेड़ मेन रोड पर गिर गया. जिससे आवागमन काफी देर तक बाधित रही.

वहीं कटकमसांडी प्रखंड की बात की जाए तो बोकारो से पथलगड्डा चतरा जा रहा सीमेंट लदा एलपी ट्रक हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य पथ पर गोसी मोड़ के पास तेज बारिश के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. वहीं जिले के कई प्रखंडो में भी लगातार हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिल रही है.
इसे भी पढ़ें:भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,11,298 नये मामले, 3,847 लोगों की मौत




