JharkhandRanchi

घर में ताला बंद कर दिल्ली, मुंबई गोवा जाइये आपके घर की सुरक्षा करेगी रांची पुलिस

Ranchi : रांची के ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रांची पुलिस ने नई पहल की शुरुआत की हैं. पुलिस का कहना है कि अगर आप परिवार के साथ घर से बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना थाने को दें. पुलिस आपके लौटने तक घर की निगरानी करेगी. वहीं, दुकानों में चोरी को रोकने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ाने का प्लान तैयार किया है.

इसे भी पढ़ें- तांडव वेब सीरीज मामले में रांची में भी दर्ज हुई प्राथमिकी

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने आतंक फैला रखा है. चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो इसके लिए रांची पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है. घर से बाहर जाने या दो-तीन दिन के लिए कहीं जाने पर स्थानीय थाने को इस बात की जानकारी जरूर दें. जिसके बाद पुलिस उस इलाके में पेट्रोलिंग करेगी.

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी की कई घटना को अंजाम दिया गया हैं. नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों को जागरूक कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह लोग सीधे पुलिस से कनेक्ट भी हो सकेंगे.

Related Articles

Back to top button