Uncategorized

IFFI में दिया जाएगा कनाडाई फिल्मकार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

News Wing

New Delhi, 18 November: कनाडा के मशहूर फिल्मकार एटम एगोयन को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी.

‘एक्जॉटिका’, ‘द स्वीट हियरआफ्टर’ और ‘क्लोए’ के निर्माता-निर्देशक है एटम

‘एक्जॉटिका’, ‘द स्वीट हियरआफ्टर’ और ‘क्लोए’ जैसे फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्माता-निर्देशक एटम के सम्मान में महोत्सव के एक विशेष फिल्म खंड में उनकी तीन फिल्में भी दिखायी जाएंगी. स्मृति ने कल रात ट्वीट किया, ‘‘मशहूर कनाडाई फिल्मकार एटम एगोयन को आईएफएफआई, 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा. उनके सम्मान में आईएफएफआई, गोवा में एक विशेष फिल्म खंड में उनकी तीन फिल्में दिखायी जाएंगी.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button