Uncategorized

मुंबई: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना सांसद हिरासत में

News Wing

Mumbai, 23September: शिव सेना सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. ये लोग पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

पेट्रोल के दाम अब नीचे आने शुरू भी हो गए हैं: धर्मेंद्र प्रधान

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल के दाम अब नीचे आने शुरू भी हो गए हैं. प्रधान ने कहा कि सभी राज्यों को देखना चाहिए कि अब आम जनता पर इसका बोझ ना पड़े.

 

एलपीची सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भी बीजेपी पर निशाना साध चुका है शिवसेना

शिवसेना इससे पहले भी पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है. शिव सेना की तरफ से कहा गया था कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर सबके ऊपर पढ़ता है. शिवसेना एलपीची सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भी बीजेपी पर निशाना साध चुका है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा था कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन खरीदकर अपने सपने पूरे करने में लगे हैं लेकिन आम आदमी अपने दो पहिया के लिए दो लीटर पेट्रोल भी नहीं खरीद सकता.
 

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाने की भी मांग कर रहे हैं लोग

पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी. विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किए. जिसपर सरकार ने कहा था कि अमेरिका में आए तूफान की वजह से ऐसा हो रहा है जो कि आने वाले दिनों में खुद ठीक हो जाएगा. लोग पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाने की भी मांग कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इससे दोनों सस्ते हो जाएंगे.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button