Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

क्राइम इंवेस्टिगेशन में मदद करेगी अविनाश की रिसर्च  

झारखंड रक्षा शक्ति विवि के छात्र अविनाश कुमार ने टच डीएनए पर किया शोध

Ranchi : अब अगर अपराधियों का बायोलॉजिकल सैंपल नहीं मिल पाये तो भी उसके द्वारा इस्तेमाल में लायी गयी चीजों से भी डीएनए सैंपल लिया जा सकता है. ऐसा टच डीएनए के माध्यम से संभव होगा. यह कैसे काम करेगा और कितना कारगर होगा इसी बात को लेकर शोध किया है अविनाश कुमार ने.

अविनाश कुमार, झारखंड रक्षाशक्ति विवि के फॉरेंसिक साइंस विषय के स्टूडेंट रहे हैं. इन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रशिक्षण के दौरान यह शोध किया है.

कपड़े, मास्क, मोबाइल फोन, कंघी, ब्रश और जूते से लिया जा सकेगा सैंपल

ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुओं को सैंपल के तौर पर इस्तेमाल किया. जिसमें कुछ कपड़े, मास्क, मोबाइल फोन, कंघी, ब्रश एवं जूते शामिल थे. उन्होंने बताया कि यह वस्तुएं  हमारे शरीर के साथ प्रत्यक्ष तौर पर संपर्क में रहती हैं. इससे हमारे शरीर के टूटने वाली कोशिकाएं इसमें चिपक जाती है. अपने शोध में उन्होंने आरटी पीसीआर तकनीक के साथ डीएनए का मूल्यांकन किया और पाया कि इन सभी सैंपल से डीएनए प्राप्त किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:42 पदाधिकारी के भरोसे राज्य के बंदोबस्त कार्यालय, लैंड सर्वे और रिकॉर्ड में आ रही दिक्कतें

बिना बायोलॉजिकल सैंपल के भी डीएनए संभव

अविनाश ने बताया कि आजकल टच डीएनए पर कार्य करने के लिए बहुत आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं. यह शोध अपने आप में आपराधिक मामलों में मील का पत्थर साबित हो सकता है. ऐसे अपराधों में जहां अपराधी का किसी भी प्रकार का बायोलॉजिकल सैंपल नहीं मिलता है उस परिस्थिति में ऐसे साक्ष्यों का पुलिस के द्वारा एकत्रित किये जा सकते हैं. अविनाश ने यह भी बताया कि वह इस शोध से जुड़े महत्व को झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ साझा करेंगे एवं इनके महत्व को बतायेंगे.

इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में जमीन दलाल की गोली मार कर हत्या

फिलहाल अविनाश फॉरेंसिक विज्ञान स्नाकोतर के छात्र हैं. वे अपनी स्नातक तक की शिक्षा रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय झारखंड से उत्तीर्ण करने के बाद अपनी आगे की शिक्षा डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में प्राप्त कर रहे हैं. उनके इस कार्य को राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक अरुण कुमार बापूली सहित अन्य ने सराहनीय बताया है.

इसे भी पढ़ें:गिरिडीह: 24 घंटे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों व घटनाओं में पांच की मौत

Related Articles

Back to top button