Uncategorized

दिल्ली-लखनऊ शताब्दी में बम की अफवाह, स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली : दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बम होने की अफवाह से अफरातफरी मच गई। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर तलाशी ली गई। इससे पहले सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया। ट्रेन की तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन व नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी नीरज शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “हमें दिल्ली पुलिस से सुबह 6.30 बजे ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी में कुछ नहीं मिला।”

रेलवे के पुलिस उपायुक्त दमबेरी मिलिंद महादेव ने आईएएनएस से कहा, “हमने बम निरोधक दस्ते को तैनात किया और जांच शुरू की। लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। घबराने की जरूरत नहीं है।”

पंजाब के पठानकोट जिले में वायुसेना के एक अड्डे पर शनिवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी में हाईअलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button