
Ranchi: आसमान पर आज अद्भुत नजारा देखने को मिला. सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा बना हुआ था. जिसे आम बोलचाल की भाषा में मंडल भी कहते हैं. यह घेरा शुरुआत में सूर्य के करीब था, धीरे-धीरे यह बढ़ता गया. इस आसमानी नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने की होड़ लगी थी. खासकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही. सेल्फी लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी डालते रहे.
इसे भी पढ़ेः Dhanbad News: बन्द आउटसोर्सिंग खदान में तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, आधा दर्जन लोग दबे
घेरा के अंदर का रंग गहरा और किनारा इंद्रधनुष के समान सतरंगी छटा बिखेर रहा था. इस नजारे को जिसने भी देखा अचरज से भर गया. लोग बार-बार देख रहे थे और दूसरों को भी दिखा रहे थे.
लोग देर तक आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे. इस दौरान सूर्य किरणों का तेज कम हो चला और खुली आंखों से भी आसमान का यह आकर्षक दृश्य दिखाई पड़ रहा. इस खगोलीय घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. सोशल मीडिया में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
ऐसा तब होता है जब सूर्य की किरणें अपवर्तित होती हैंः
सोमवार को 10:00 से 10:30 बजे के बीच यह घटना दिखी। सूर्य के चारों ओर लाल और नीला वलय दिखा। खगोल विज्ञान में इसे ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहते हैं. ऐसा तब होता है जब सूर्य या चंद्रमा की किरणें बादलों में मौजूद षट्कोणीय बर्फ क्रिस्टलों से अपवर्तित हो जाती हैं. इस घटना को सूर्य या कुछ मौकों पर चंद्रमा का ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहा जाता है. बताया जाता है इस तरह के बादल तब बनते हैं, जब पृथ्वी की सतह से 5 से 10 किमी उंचाई पर जलवाष्प बर्फ के क्रिस्टलों में जम जाती है.
इसे भी पढ़ेः Corona Updates: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.52 लाख केस, 2 लाख से अधिक ठीक भी हुए
प्रभामंडल उच्च स्तर के सिरस और सिरोस्ट्रैटस बादलों में बर्फ के क्रिस्टल के साथ प्रकाश को बनाता है, क्योंकि वे सूर्य या चंद्रमा के सामने से गुजरते हैं. इन बादलों को बर्फ के पतले और बुद्धिमान किस्में के रूप में चित्रित किया जाता है जो वायुमंडल के ठंडे क्षेत्र में बनते हैं, आमतौर पर ग्रह की सतह से लगभग 18,000-21,000 फीट या उससे अधिक पर ऊंचाई पर बने यह उच्च, बर्फीले वायुमंडलीय क्षेत्र बताते हैं कि गर्मी के दिनों में या भाप से भरे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी कैसे प्रभामंडल प्रभाव देखा जा सकता है। हेलोस चमकीले होते हैं
इसे भी पढ़ेः धनबाद से अपहृत युवती से दुष्कर्म के बाद करवा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छुड़ाया




