DhanbadJharkhand

धनबाद: हीरापुर चेंबर की समीक्षा बैठक में जोरदार हंगामा

हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया, चेंबर में हो रही है मनमानी

Dhanbad: धनबाद हीरापुर चेंबर की समीक्षा बैठक का आयोजन हीरापुर विवाह मंडप में किया गया जिसमें कई दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया.  इस दौरान मौके पर पुलिस को भी बुलाना पड़ा. हंगामा कर रहे दुकानदारों का कहना था कि हीरापुर चेंबर कुछ लोगों के द्वारा ही चलाया जा रहा है और बाकी दुकानदारों को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है जबकि ज्यादा कुल मेंबर 700 है लेकिन मात्र 130 लोगों को ही शामिल किया गया है.

इसके अलावा कई दुकानदार ऐसे भी हैं जो चेंबर में जुड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें सदस्यता नहीं दी जा रही हैं और एक बार फिर से हीरापुर चेंबर के कुछ लोग बैठकर पद ग्रहण कर लेंगे जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं.

वहीं हंगामे को लेकर हीरापुर चेंबर अध्यक्ष अजय लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो लोग हंगामा कर रहे हैं वे लोग चेंबर में सदस्य नहीं हैं. ये लोग फुटपाथ दुकानदार हैं जबकि चेंबर के नियम के मुताबिक फुटपाथ दुकानदारों को चेंबर में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है.

कहा कि कुछ नये युवाओं के द्वारा गलत आरोप लगाकर हंगामा किया जा रहा है. कहा कि हीरापुर चेंबर नियम संगत चल रही है और सर्वसम्मति से चुनाव भी करवाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button