
New Delhi : सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि वर्ष 2017 में (21 दिसंबर तक) क्रेडिट, डेबिट कार्ड तथा इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित 179 करोड़ रुपये की संलग्नता वाले करीब 25,800 धोखाधड़ी के मामले होने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें: मौजूदा वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत रहेगी ऋण वृद्धि : एसोचैम
आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रदान किये गये आंकड़ों के अनुसार बैंकों ने बताया है कि एटीएम( क्रेडिट) डेबिट कार्डो से संबंधित धोखाधड़ी के दिसंबर 2017 की तिमाही (21 दिसंबर तक) में 10,220 मामले दर्ज कराये गये हैं.’’ उन्होंने कहा कि उक्त तिमाही में इन धोखाधड़ी में शामिल राशि की मात्रा 111.85 करोड़ रुपये है. प्रसाद ने कहा कि सितंबर को समाप्त तिमाही में धोखाधड़ी के 7,372 मामले, जून को समाप्त तिमाही में 5,148 मामले और वर्ष 2017 के मार्च की तिमाही में 3,077 मामले के बारे में सूचना प्राप्त हुई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




