Uncategorized

मुख्यमंत्री सईद ईलाज के लिए एम्स में दाखिल

श्रीनगर/दिल्ली : जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को गुरुवार को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) में दाखिल कराया गया।

राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि उन्हें पिछले दो दिनों से गर्दन में दर्द की शिकायत थी।

इससे पूर्व मिली खबरों में कहा गया था कि उन्हें सीने में तेज दर्द और बुखार के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, “लक्षणों के अनुसार उपचार से उनकी तकलीफ कम नहीं हुई इसलिए उन्हें एयर एंबुलेंस से लाकर दिल्ली स्थित एम्स में दाखिल कराया गया है।”

उनकी बेटी और पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी उनके साथ आईं हैं।

अस्पताल के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बताया, “मुख्यमंत्री सईद को संस्थान के निजी वार्ड में आज (गुरुवार) अपराह्न् 12.30 बजे दाखिल कराया गया।”

उन्होंने जानकारी दी कि सईद को चिकित्सा, कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के चिकिस्तकों की देखरेख में रखा गया है। समस्या के कारण की जांच के लिए चिकित्सक कुछ परीक्षण करेंगे

गुप्ता के मुताबिक, “फिलहाल उन्हें केवल हल्का बुखार है, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button