National

हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर कश्मीर में तनाव, अमरनाथ यात्रा स्थगित

Srinagar : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी को लेकर कश्मीर में तनाव का माहौल बना हुआ है. उस मौके पर अलगावादियों ने रविवार को हड़ताल बुलाया है. हड़ताल के मद्देनजर रविलार एक दिन के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी : ग्रामीणों को ईसाई धर्म छोड़ने की मिल रही धमकी, डीसी-एसपी से सुरक्षा की लगायी गुहार

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रोकी गयी यात्रा

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और हमारा प्रयास तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है. बुरहान वानी की दूसरी बरसी को लेकर कश्मीर में रविवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है. ऐसे में हमें यात्रा रोकनी पड़ी. हमारा कर्तव्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें- गुरुनानक स्कूल के टीचर की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका

वैद्य ने यात्रियों के सुरक्षा इतंजामों की समीक्षा की

वैद्य शनिवार को कठुआ गये और उन्होंने देशभर से इस अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए किये गये इंतजामों की समीक्षा की. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने अन्य स्थानों के साथ जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए द्वार समझे जाने वाले लखनपुर रिसेप्शन सेंटर पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की. वैद्य ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. मेरी तीर्थयात्रियों से अपील है कि उन्हें घाटी की (कानून व्यवस्था की) स्थिति को ध्यान में रखकर हमारे साथ सहयोग करना चाहिए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button