Uncategorized

बिजली के लिए ठोस कदम उठाए विभाग : राजीव

News Wing
Ramgarh, 12 August : जिले में बिजली की समस्या बहुत ही गंभीर है. इस बाबत झाविमो युवा नेता राजीव जायसवाल बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाताक की और इन समस्याओं का निराकरण करने की मांग की. राजीव ने पूरे जिले की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने और खराब ट्रांसफरमरों को दुरुस्त करावाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान गयी. इसके लिए विभाग को ऐसे ठोस कदम उठाने चाहिए कि वैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. विभाग के उदासीन रवैये के कारण आज बिजली की स्थिति बदतर हो गयी है. झाविमो जल्द ही बिजली ऑफिस में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन चलाएगा. मौके पर जिला महासचिव विजय जायसवाल, अंकित सिंह, सुनील बर्नवाल, राहुल पासवान, संदीप गोयल, मुकुल आनंद झा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button