JharkhandRanchi

इनकम टैक्स, जीएसटी सॉल्यूशन, कंपनी लॉ और अकाउंटिंग में स्किल्ड फोर्स तैयार कर रही TAX4WEALTH कंपनी

Ranchi: इनकम टैक्स, जीएसटी, कंपनी लॉ, वेल्थ मैनेजमेंट और अकाउंटिंग में स्किल ट्रेनिंग के लिए मशहूर कंपनी Tax4Wealth के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है. कंपनी ने इनकम टैक्स और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े विषयों पर वीडियो आधारित इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे हर रोज बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. इसके संस्थापक देश के मशहूर सीए हिमांशु कुमार हैं.

कंपनी ने कौशल विकास पाठ्यक्रम भी तैयार किये हैं, जिन्हें बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. मौजूदा औद्योगिक दौर की जरूरतों को देखते हुए तैयार किये गये पाठ्यक्रम दक्ष सीए-सीएस द्वारा तैयार किये गये हैं. हाल में कंपनी ने कोचिंग संस्थानों को अपने पोर्टल (व्हाइट लेबलिंग प्लेटफॉर्म) पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है.

कंपनी के सीईओ हिमांशु कुमार कहते हैं, “वर्तमान में सभी की ख्वाहिश एक अच्छे जॉब की होती है. लेकिन जॉब प्राप्त करने से ज्यादा महत्वपूर्ण जॉब की स्थिरता तथा ग्रोथ को प्राप्त करना होता है. इस संदर्भ में सबसे सहायक तथ्य आपका बेहतर स्किल ही होता है.

सामान्यतया देखा जाता है कि युवा डिग्री को ज्यादा महत्व देते हैं. डिग्री एक अनिवार्य तथ्य है. परंतु जॉब प्राप्त करने के संदर्भ में स्किल भी विशेष मायने रखता है. डिग्री के आधार पर यदि आप जॉब प्राप्त कर लेते हैं तो भी जॉब में स्थिरता लाने और ग्रोथ के लिए स्किल बेहद महत्वपूर्ण आयाम हो जाता है.”

Tax4Wealth कंपनी अपने डोमेन से शिक्षण संस्थानों को बिना किसी निवेश के जुड़ने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने का अवसर दे रही है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह चैनल भागीदारों को 360 डिग्री समाधान प्रदान करती है.

कंपनी की ओर से नवोदित सीए, सीएस, सीएमए आदि के लिए जीएसटी, आयकर, टीडीएस, आयकर रिटर्न और प्रारंभिक पाठ्यक्रमों में कौशल आधारित व्यावहारिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

कंपनी सर्टिफाइड कॉरपोरेट अकाउंटेंट कोर्स भी उपलब्ध करा रही है जो इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक युवाओं को बेहतरीन करियर अवसर प्रदान करती है. टैली, जीएसटी, इनकम टैक्स में सर्टिफाइड कॉरपोरेट अकाउंटेंट कोर्स वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करता है.

आने वाले सीए, सीएस, सीएमए के लिए जीएसटी, आयकर, टीडीएस, आयकर रिटर्न और प्रारंभिक कोर्स के लिए भी कंपनी बेहतर मैटेरियल उपलब्ध कराने की तैयारी में है.

कॉर्पोरेट एकाउंटेंट कोर्स फ्लेक्सीबिलिटी का अवसर प्रदान करता है, क्योंकि विशेषज्ञों की हमारी टीम प्रैक्टिकली और साइंटीफिक तरीके से डिज़ाइन किए गए कोर्स के साथ वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में एक लाख करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च, सरकार के पास हिसाब नहीं, अब मची खलबली

Related Articles

Back to top button