Uncategorized

‘लोगों का ध्यान भटकाने के लिए युद्धोन्माद का नाटक कर रही मोदी सरकार’

– AICWF का सम्मलेन संपन्न –

रांची: हाशिये पर डाल दिए गए भवन निर्माण कार्य के मज़दूरों के सम्मान, सुरक्षा और समान मजदूरी समेत वर्तमान सरकार द्वारा मजदूर अधिकारों में की जा रही कटौती के विरोध में आगामी फ़रवरी माह में संसद के समक्ष विशाल प्रतिवाद संगठित करने के आह्वान के साथ ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन (AICWF) का तीसरा राष्ट्रीय सम्मलेन सम्पन हो गया। दो दिवसीय (29—30 सितंबर, 2016) इस सम्मलेन की शुरुआत फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. एस. बालासुब्रमण्यम द्वारा झंडोत्तोलन, शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व झारखण्ड जन संस्कृति मंच की मजदूर जनगीत की प्रस्तुति के साथ किया गया। उदघाटन करते हुए एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का. शुभेंदु सेन ने कहा की मजदूरों और जनता से किये वायदे को पूरा करने व अच्छे दिन लेन में फेल मोदी सरकार आज लोगों का ध्यान भटकाने के लिए युद्धोन्माद का नाटक कर रही है। विकास के नाम पर दुनियाभर की कॉरपोरेट कंपनियों को बुलाकर लूट की खुली छूट दे रही है। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव का. एस.के. शर्मा ने प्रतिनिधि सत्र में मसविदा दस्तावेज प्रस्तुत कर निर्माण मजदूरों की यातनामय स्थिति और सरकार की मजदूर विरोधी रवैये की चर्चा की। देश के 20 राज्यों से आये 300 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लेते हुए सर्वसम्मति से संघर्ष के कार्यक्रम को पारित कर भवन व अन्य निर्माण कार्य के असंगठित मजदूरों के सवालों पर स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। साथ ही राज्य प्रशासन द्वारा मजदूर-अधिकार रैली के निर्धारित मार्गों से जाने पर रोक लगाए जाने का विरोध किया। सम्मलेन ने मोदी सरकार द्वारा जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान पर हमले के नाम पर युद्धोन्माद पैदा करने का विरोध कर कहा की शांति-एकता और वार्ता के जरिये समाधान का रास्ता निकाला जाये।इस बात की जानकारी मीडिया सेल के अनिल अंशुमन ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button