News Wing
Ranchi, 12 August: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी युवा नेता विनय जायसवाल ने रिंकू भगत को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने रिंकु भगत को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख रूपये देने की घोषणा भी की.
मुख्यमंत्री ने रिंकु भगत को बधाई देते हुए कहा कि क्लासिक मिसेस इण्डिया 2017 का खिताब जीतकर उन्होंने पूरे देश में झारखण्ड का नाम रौशन किया है.
गौरतलब है कि रांची के धुर्वा निवासी रिंकु भगत,चेन्नई में 4 जुलाई 2017 को सम्पन्न हुए क्लासिक मिसेस इण्डिया प्रतियोगिता की विजेता रही हैं.




