Main SliderRanchi

पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री नीरा यादव के साथ वार्ता विफल, जारी रहेगा आंदोलन

Ranchi: शिक्षा मंत्री नीरा यादव के साथ पारा शिक्षकों की वार्ता गुरुवार को विफल हो गयी. 10 सदस्यीय पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता में शामिल हुआ. तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से शुरू हुई इस महत्वपूर्ण वार्ता में शिक्षा सचिव एपी सिंह भी मौजूद थे. वार्ता में अस्थायी वेतनमान एवं मानदेय वृद्धि को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद पारा शिक्षकों ने वार्ता को विफल बताया. पारा शिक्षकों का कहना था कि सरकार अपने पुराने ढर्रे पर कायम है. पारा शिक्षकों ने नये वेतनमान के रूप में 20,000 से ₹25,000 मासिक वेतनमान की मांग की, जिसे मानने से सरकार ने इनकार कर दिया. यह वार्ता तीन घंटे तक चली.

वहीं शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने छत्तीसगढ़ मॉडल को भी लागू करने में असमर्थता जतायी. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारा शिक्षकों का स्थायीकरण वर्तमान परिवेश में नहीं हो सकता है. इसके लिए पारा शिक्षकों को लिखित परीक्षा के माध्यम से गुजरना होगा. शिक्षा मंत्री के विचारों को सुनते ही पारा शिक्षकों ने वार्ता को विफल बताया.

वार्ता विफल होने के बाद पारा शिक्षकों ने कहा कि यह अगली राज्य स्तरीय बैठक में आंदोलन की नयी रूपरेखा तय की जायेगी. सरकार सकारात्मक तरीके से वार्ता के लिए आयी, लेकिन हमें हमारी मांगों के अनुरूप आश्वासन नहीं मिला. अब हमारा राज्यस्तरीय जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button