
रांची में ईडी ने जब्त किए गीतांजली ग्रुप के 2.69 करोड़ के जेवरात
Ranchi : पीएनबी के 11,400 करोड़ के घोटाले को लेकर आरोपी नीरव मोदी के कारोबार से जुड़े आभूषण व्यवसायियों के ठिकानों पर झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा छापामारी अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. विगत शनिवार को रांची, बोकारो एवं धनबाद के चार ठिकानों पर एक साथ ईडी ने छापामारी की. नक्षत्र ज्वेलर्स कैपिटल हिल रांची, गणपति इंटरप्राइजेज सीटी सेंटर सेक्टर-4 बोकारो, श्रीमण ज्वेलर्स बैंक मोड़ श्रीराम प्लाजा एवं राणी शति ज्वेलर्स सीटी सेंटर धनबाद शामिल है. इनमें से से श्रीमण ज्वेलर्स, बैंक मोड़, श्रीराम प्लाज, धनबाद के यहां से ईडी की टीम ने 86 लाख रुपये के खुदरा मुल्य वाले गहनों को जब्त किया. अन्य तीन प्रतिष्ठान के फ्रेंचाइजी चार वर्ष पहले ही समाप्त हो चुकी थी और इनके पास गीतांजली ग्रुप का कोई प्रत्यक्ष आभूषण नहीं पाया गया.
इसे भी पढ़ें – रांची : चर्च कॉम्प्लेक्स के कुलदीप एंड सन्स में ईडी का छापा, PNB के झारखंड हेड भी मौजूद
इसे भी पढ़ें – PNB घोटलाः रांची के न्यूक्लियस मॉल के निर्वाण और नक्षत्र ज्वेलर्स में ईडी का छापा
इसे भी पढ़ें – PNB धोखाधड़ी : 200 मुखौटा कंपनियां व बेनामी संपत्ति जांच के दायरे में, अब तक 5674 करोड़ के जेवर जब्त
रविवार को भी ईडी की टीम ने की थी छापेमारी
विगत रविवार को इसी क्रम में ईडी की टीम ने रांची के दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापामारी की. इसमें चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित कुलदीप सन्स ज्वेलर्स एवं शहर के सर्ककुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल के शॉपर स्टॉप शामिल थे. कुलदीप सन्स के यहां से 92 लाख रुपये खुदरा मुल्य के आभूषण जब्त किये गये. वहीं शॉपर स्टॉप न्यूक्लियस मॉल, रांची से 1.77 करोड़ खुदरा मुल्य के आभूषण जब्त किये गये. ये सभी जब्त आभूषण मेसर्स गीतांजली ग्रुप के मालिक नीरव मोदी एवं उसके मामा मेहुल चौकसी से संबंधित बताए जा रहे हैं. उक्त जब्ती की प्रक्रिया शनिवार व रविवार को रातभर चली.
गौरतलब हो कि पीएनबी में 11,400 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद से पूरे देश के कई हिस्सों में ईडी की कार्रवाई जारी है, उसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में भी ईडी की छापामारी चल रही है.
इसे भी पढ़ें – PNB के बाद अब कानपुर में 5,000 करोड़ का घोटाला
इसे भी पढ़ें – पटना में नीरव मोदी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 2.25 करोड़ की संपत्ति जब्त
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




