Uncategorized

गुड़गांव: आईआईटी स्नातक का छात्र अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से कूदा

News Wing
Gurgaon, 26 September: आईआईटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने आवासीय अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक आईआईटी मे स्नातक का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक का नाम अंकित वाधवा है और वह राजस्थान का रहने वाला था.

अंकित एमबीए की डिग्री हासिल करने के लिए गुड़गांव आया हुआ था और डीएलएफ में अपने चाचा के साथ रहता था. आईआईटी पासआउट युवक यहां एग्जाम के लिए अपने रिश्तेदार के घर आया था. अच्छे पैकेज की नौकरी न मिलने के कारण वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था. मौके से कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button