Uncategorized

नासिक प्रेस ने 15 दिन में 500 रुपये के आठ करोड़ नोट छापे, आरबीआई भेजे

Nasik ;  देश में नोटों की कमी दूर करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक स्थित करंसी नोट प्रेस ने पिछले 15 दिन में 500 रुपये के लगभग आठ करोड़ नोट आरबीआई भेज दिये हैं. बता दें कि कुछ समय पूर्व देश के कई हिस्सों में कैश की कमी को देखते हुए ऐसा किया गया है. नासिक प्रेस के सूत्रों के अनुसार प्रेस वर्तमान समय में प्रतिदिन 500 के 80 लाख और 50 रुपये के 60 लाख नोट की छपाई कर रहा है. सरकारी छुट्टियों और रविवार को भी नोट छापे जा रहे हैं. बतायाग या कि महाराष्ट्र दिवस एक  मई को भी यहां छपाई चालू थी. जानकारी दी गयी है कि आरबीआई ने नवंबर 2017 से अप्रैल 2018 तक प्रेस को कोई नया ऑर्डर नहीं दिया था,  इसलिए 500 रुपये के नोटों की छपाई नहीं की जा रही थी;  आरबीआई से नयी डिजाइन मिलाने का इंतजार कर रहे प्रेस ने अप्रैल से 100 और 20 रुपये के नोट भी नहीं छापे हैं.  साथ ही 200 रुपये के नोटों की छपाई का ऑर्डर मध्य प्रदेश के प्रेस को दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-  सोनिया को इटैलियन मां कहे जाने से नाराज राहुल, कहा- मेरी मां ने देश के लिए कुर्बानी दी है

  कई राज़्यों में एटीएम खाली हो गये थे

सूत्रों के अनुसार अप्रैल मध्य में 500 के नये नोटों की छपाई शुरू की गयी है;  बाजार में जाने के लिए तैयार होने में नोटों को एक हफ्ते के ऊपर का समय लगता है. हर दिन 500 रुपये के 80 लाख नोट छापे जा रहे हैं और इसे कुछ दिन में 1.2 करोड़ नोट प्रतिदिन पहुंचाने की कोशिश जारी है.  बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देश के अलग-अलग राज्यों में एटीएम से पैसे न निकल पाने के कारण लोगों का काफी परेशानी हुई थी. उत्तर प्रदेश,  बिहार,  महाराष्ट्,  गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,  मध्य प्रदेश के कई शहरों में एटीएम से पैसे नहीं मिल रहे थे. एक्सपर्ट्स का कहना था कि लोग फाइनैंशल रेजॉलूशन ऐंड डिपॉजिट इंश्योरेंस बिल के बेल-इन क्लॉज के तहत अपने पैसे डूबने के डर के कारण अकाउंट से कैश निकाल रहे हैं.   

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button