Uncategorized

पाकिस्तान के ‘ब्लैक डे’ के विरोध में बच्चे

— भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया —
रांची: देश के शहीद बहादुर सैनिकों को सलाम करते हुए सोमवार को डीएवी गांधीनगर स्कूल के बच्चों ने भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाये। दरअसल ये सब कश्मीर में बिगड़ रहे परिस्थितियों में लगातार डटकर हालात को संभालने में लगे हमारे जवानों के हौसले को सलाम करने के लिए था। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास मंच की ओर से किया गया था जिसका मुख्य मकसद कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा 19 जुलाई को ‘ब्लैक डे’ मनाने का विरोध भी जताना था। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button