Uncategorized

छह दिनों से अंधेरे में है लाखों की आबादी

बोकारो, 29 जुलाई: दामोदर नदी में आये बाढ़ के बाद से छह दिनों से लाखों की आबादी अंधेरे में है. बिजली को बहाल करने की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नजर नहीं आ रही है. ग्रमीण दो दिनों से बिजली चालू करने की कोशिश कर हैं. विभाग की ओर से दो जूनियर अधिकरी उनके साथ है, लेकिन अभी तक किसी वरीय अधिकारी ने खोज खबर नहीं ली है. जिससे ग्रमीणों में काफी आक्रोश है.

बाढ़ में बह गया था 33 हजार वोल्ट का तार
बीते छह दिन पहले दामोदर नदी में आई बाढ़ में नदी के उपर से गुजरा 33 हजार वोल्ट का तार बह गया था. जिसके बाद से ही फुसरो नगर परिषद के 20 वार्ड, पेटरवार प्रखंड के अंगवाली और पिछरी के चार पंचायत अँधेरे में डूब गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button