New delhi : राहुल गांधी नोटबंदी को नहीं भूल पा रहे हैं. वे लगातार इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मलयेशिया के एक कार्यक्रम में बताया कि अगर वह प्रधानमंत्री होते तो नोटबंदी पर किस तरह का फैसला लेते. राहुल एक व्यक्ति द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे. उनसे पूछा गया था कि वे किस प्रकार नोटबंदी लागू करते. जवाब में राहुल ने कहा, अगर मैं प्रधानमंत्री होता और कोई मुझे नोटबंदी लिखी हुई फाइल देता, तो मैं उसे डस्टबिन में फेंक देता. उसे दरवाजे के बाहर कर देता. या डस्टबिन में डाल देता. क्योंकि मुझे लगता है कि नोटबंदी के साथ ऐसा ही किये जाने की जरूरत है.
कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर देश भर में मनाया था ब्लैक डे
बता दें कि राहुल ने नोटबंदी को इसे त्रासदी तक करार दिया था. यहां तक कि कांग्रेस ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश भर में ब्लैक डे मनाया था. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ नवंबर, 2016 की रात 500 और 1000 के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी. उसके बाद 500 और 2000 के नये नोट बाजार में जारी किये गये थे. उस समय देश भर में बैंकों व एटीएम में लंबी-लंबी कतारें लगी थीं.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button