Uncategorized

कश्मीर: शैक्षणिक संस्थान बंद, रेल रद्द

News Wing
Shrinagar, 14 August: कश्मीर घाटी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद सोमवार को शैक्षणिक संस्थान बंद रहे. सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. शोपियां, कुलगाम और चदूरा इलाकों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गईं और घाटी व जम्मू के बनिहाल शहर के बीच रेल सेवाएं रद्द कर दी गईं.

उल्लेखनीय है कि काकापोरा और शोपियां शहरों में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान पैलेट्स से घायल हुए ओवैस अहमद डार और मोहम्मद सईद बट की मौत हो गई थी.

प्रशासन ने श्रीनगर पुराने शहर और ऊपरी इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की है.

साथ ही रैनावारी, खानयार, नौहाटा, एम.आर. गंज और सफा कदल के पांच थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधों की घोषणा भी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button