Uncategorized

मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों को युवती ने दबोचा

News Wing

Jamsedpur, 3September: जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर के पास से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्कूटी सवार बदमाशों को भुइयांडीह की लक्ष्मी ने पकड़ लिया. वहीं एक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया. घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है. घटना के बाद दोनों युवकों की वहां मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शैफुल्लाह अहमद व मो. आरिफ को अपने साथ लेकर थाना चली गयी. 

भुइयांडीह की लक्ष्मी ने दिखाई हिम्मत

दाेनों युवक कपाली का रहने वाला है. साकची थाना में लक्ष्मी ने दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में लक्ष्मी ने बताया कि वह दोपहर में पैदल साकची बाजार की ओर जा रही थी. 
एमजीएम गोलचक्कर के पास स्कूटी सवार तीन युवक पीछे से आये और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगे. इसी दौरान उसने स्कूटी पर पीछे बैठे युवक को पकड़ ली, जिससे दो युवक स्कूटी से गिर गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों युवक को पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button