Uncategorized

प्रकाश झा अब नीतीश के साथ

मोतिहारी: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जदयू) की अगले वर्ष फरवरी तक 12 विभिन्न स्थानों पर होने वाली संकल्प रैली की शुरुआत शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली स्थित छरगांहा से शुरू हो गई। रैली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव तो नहीं पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिल्म निर्देशक और पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश झा उपस्थित थे। फिल्म निर्देशक झा के नीतीश के साथ मंच पर आने के बाद जहां तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं सीमांचल का सियासी पारा चढ़ गया है। सियासी जोड़तोड़ में रुचि रखने वाले लोगों ने इसको लेकर नई संभावनाओं का आकलन शुरू कर दिया है। प्रकाश झा के जदयू में शामिल होने या दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा हालांकि अभी नहीं हुई है।

इस रैली के दौरान फिल्म निर्देशक ने कोई बड़ी बात तो नहीं की, मगर इशारों-इशारों में ही उन्होंने नीतीश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल बनाया है, जिस कारण ‘गंगाजल’ और ‘राजनीति’ के बाद उन्हें कोई नई पटकथा नहीं मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के संजय जायसवाल ने प्रकाश झा को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button