Uncategorized

ट्रक ने 8 बारातियों को रौंदा

धनबाद: यहां शादी समारोह में शामिल होने गए 11 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें से 8 की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जमशेदपुर निवासी अनूप सिंह की शादी शुक्रवार रात धनबाद जिले में होनी थी। बारात के लोग एक होटल में ठहरे हुए थे। बारात दुल्हन के घर की तरफ रवाना हुई थी और बाराती नाचते-गाते मुगामा इलाके की तरफ से गुजर रहे थे, तभी वहां से गुजर रह ट्रक ने 11 बरातियों को रौंद दिया। पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तीन अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक 500 मीटर की दूरी तक चली गई और ड्राइवर भागने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button