National

पीड़िता की आत्मदाह की धमकी, जनता के दबाव में हुई #SwamiChinmayanand की गिरफ्तारी: प्रियंका

New Delhi: रेप के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वहीं चिन्मयानंद की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई.

इसे भी पढ़ेंःशाहजहांपुर यौन शोषण केसः बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री #SwamiChinmayanand गिरफ्तार

भाजपा सरकार की चमड़ी मोटी- प्रियंका

प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती.’
उन्होंने कहा, ‘यह जनता और पत्रकारिता की ताकत थी कि विशेष जांच दल को भाजपा नेता चिन्मयानन्द को गिरफ़्तार करना पड़ा.”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने यह भी कहा, ‘जनता ने सुनिश्चित किया कि बेटी बचाओ केवल नारों में न रहे बल्कि धरातल पर उतरे.”

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद को एसआइटी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं मामले को लेकर यूपी पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे. कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित छात्रा ने कहा था कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी.

इसे भी पढ़ेंः#FinanceMinister के ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, #Sensex1800 व निफ्टी 11 हजार के पार 

Related Articles

Back to top button