Uncategorized

कुंदा थाना प्रभारी समेत तीन को एसपी ने किया सस्पेंड, कर्तव्यहीनता का था आरोप

Chatra : कार्य मे लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. जिले के पुलिस कप्तान अखिलेश बी वारियर ने कुंदा थाना प्रभारी शंकर लकड़ा को कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है. इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में पदस्थापित सिपाही विनय कुमार व नक्सल सेल में पदस्थापित सिपाही दिलीप कुमार को भी निलंबित किया है. इनलोगों पर पोस्ता विनष्टीकरण अभियान के अलावे अन्य अभियानों में लापरवाही से कार्य करने का आरोप था.

इसे भी पढ़ें- दुमका में पत्‍थर माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 48 ट्रक पकड़े गये, फर्जी चालान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 

एसपी ने दिया था जांच का निर्देश

गौरतलब है कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह थाना प्रभारी व जवानों के विरुद्ध लापरवाही के आरोपों के जांच का निर्देश दिया था. जांचोपरांत जांच अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों के निलंबन की कार्रवाई की है. एसपी ने कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति पुलिस कृतसंकल्पित है. किसी को भी चाहे वो सिविलियन हो या पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की इजाजत नहीं दी जाएगी. कोई भी कर्मी कार्य के प्रति लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button