Uncategorized

जिप अध्यक्ष को डीसी कार्यालय में पीटा

News Wing Dhanbad, 28 August : उपायुक्त कार्यालय में जिला परिषद के अध्यक्ष रॉबिन गोराई की जम कर पीटाई कर दी गयी. राबिन यहां पोषण सखी की नियुक्ति में अनियमितता के विरोध में आत्मदाह करने पहुंचे थे. डीसी ऑफिस में ही पोषण सखी रक्षा कुमारी राय के पति गौतम दसौंधी और रॉबिन गोराई के बीच तनातनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी.

रक्षा कि नियुक्ति में अनियमितता का आरोप

रॉबिन गोराई ने रक्षा कुमारी राय कि नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया था. जिला प्रशासन ने पांच बार जांच करवाया पर जांच में कोई त्रुटी नहीं मिली नियुक्ति सही पाई गयी. इसके विरोध में राबिन आत्मदाह करने पहुंचे थे.

डीसी के गाड़ी के सामने पेट्रोल ले कर बैठे गोराई

आत्मदाह करने के लिए गोराई डीसी की गाड़ी के आगे पेट्रोल लेकर बैठ गए. एसडीएम ने बचाने के लिए गोराई को पकड़कर डीसी के पास ले गए. गोराई जब डीसी से मिल कर बाहर निकल रहे थे तभी पोषण सखी के पति से मारपीट हुई. पोषण सखी के पति में जिप अध्यक्ष रॉबिन गोराई को कोयला चोर कहा. इसके जवाब में गोराई ने गौतम दसौंधि पर हाथ चला दिया. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनो के बीच जमकर मारपीट हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button