
Ranchi: लॉकडाउन-4 को लेकर हेमंत सरकार ने कई तरह की छूट राज्यवासियों को दी है. लेकिन राज्य सरकार के जारी गाइडलाइन को लेकर लोगों के बीच कुछ असमंजस की स्थिति बनी है.
मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों की मानें तो कई तरह की बातों को पूरी तरह से जान-समझकर ही लोग किसी तरह के कदम उठाएं. न्यूज विंग ने कुछ क्षेत्रों को लेकर सरकारी गाइडलाइन को स्पष्ट किया है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : सूरत और मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने की नहीं की गयी व्यवस्था, पैदल चल पड़े मजदूर
इन बिंदुओं में समझें क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा
- अभी तक औद्योगिक क्षेत्र को केवल रूरल इलाकों में खोलने की अनुमति थी. लेकिन यह वैसे क्षेत्रों में खुल सकता था, जहां बाउंड्री वाल औऱ गेट की पूरी व्यवस्था हो. लेकिन अब राज्य सरकार ने ऐसे क्षेत्रों में भी सभी तरह की इंडस्ट्रीज को खोलने की अनुमति दे दी है, जहां इसकी व्यवस्था नहीं है. वहीं अर्बन क्षेत्र में जितने भी इंडस्ट्रीज कार्यरत हैं, उसे खोलने पर अभी भी पूरी तरह से रोक लगी है. यानि अर्बन एरिया में किसी तरह की औद्योगिक गतिविधियां अभी भी नहीं की जा सकेंगी.
- कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बात करें, तो अर्बन और रूरल दोनों क्षेत्रों के लिए इसे खोल दिया गया है. लॉकडाउन-3 के दौरान इस क्षेत्र में यह नियम था कि मजदूरों को इसी क्षेत्र के अंदर रखा जायेगा. लेकिन अब लॉकडाउन-4 के लिए यह निर्णय हुआ है कि मजदूर आ-जा सकते हैं.
- इसी तरह दुकानों की बात करें तो केवल हार्डवेयर और कंस्ट्रक्शन, स्टेशनरी, सारी किताबों, रिचार्ज कूपन से जुड़ी दुकानों को ही खोलने का निर्देश दिया गया है. लेकिन अगर कंटेनमेंट जोन के बाहर की ऐसी दुकानों की बात करें, जो मॉल के रूप में हैं, तो वे अभी नहीं खुलेगी.
- रिपेयर शॉप जैसे कि फ्रिज, कूलर, एसी, मोबाइल रिपेयर की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है. लेकिन इसमें गैराज या मोटर पार्ट्स की दुकानों को अभी नहीं खोला गया है.
- ई-कॉमर्स की दुकानों को पहले केवल अनिवार्य सेवाओं के लिए खोलने का निर्देश था. लेकिन अब इसमें जूता, चप्पल, मोबाइल सभी तरह के सामानों की बिक्री के लिए खोलने का निर्देश दिया गया है.
- सरकारी कार्यालय के खोलने की गतिविधियों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्राइवेट ऑफिसों को खोलने का निर्देश दिया है. हालांकि इसमें कंटेनमेंट जोन के बाहर बीपीओ जैसे प्राइवेट ऑफिस को लेकर सरकार का रूख अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #GoodNews : रांची के 105 में से 90 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे




