Uncategorized

चारा घोटाला : एम्स में इलाजरत लालू यादव को लगा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Ranchi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव को आज फिर से झटका लगा है. दरअसल चारा घोटाले के चाईबासा ट्रेजरी केस में हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है. लालू की जमानत याचिका पर अब 4 मई को सुनावायी होगी. साथ ही  कोर्ट ने लालू की बीमारी से संबंधित एम्स और रिम्स दोनों ही अस्पतालों की रिपोर्ट पर भी जवाब मांगा है.

गौरतलब है कि लालू को कोर्ट ने चाईबासा के पहले और दूसरे दोनों ही मामलों में 5-5 साल की सजा सुनाई है.उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी केस में 23 फरवरी को हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

इसे भी पढ़ें – जज लोया केस : कांग्रेस चाहती है स्वतंत्र जांच, दस प्वाइंट गिना उठाये सवाल, भाजपा पर हुई हमलावर 

लालू का एम्स में चल रहा है इलाज

गौरतलब है कि लालू यादव 28 मार्च की शाम एम्स में इलाज के लिये दिल्ली  रवाना हुए थे. लालू राजधानी एक्प्रेस से दिल्ली के लिये रवाना हुए थे. उल्लेखनीय है कि रिम्स में इलाज के दौरान लालू ने इंसुलिन का इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया था. जिससे उनका क्रिएटिनिन बढ़ गया था और उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी थी और उन्हें रिम्स से एम्स के लिये रेफर किया गया था. कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा था. मेडिकल बोर्ड की टीम ने लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button